Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. यहां तपती गर्मी के बीच अब एक बार फिर से मौसम यू टर्न लेने वाला है. दिल्लीवासी जहां भीषण लू और चुभती गर्मी से परेशान हैं, वहीं इस बीच मौसम विभाग की ओर से एक राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली NCR में चिलचिलाती धूप के बीच सोमवार को अचानक धूल भरी आंधी और बारिश की दस्तक लोगों को चौंका सकती है. हालांकि, मौसम विभाग की माने माने तो ये राहत सिर्फ कुछ दिन तक ही रहेगी. इसके बार एक फिर फिर गर्म की तपिश देखने को मिल सकती है.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 25 मई को कैसा रहेगा मौसम?
मौमस विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 25 मई को येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि, यहां सुबह की शुरुआत साफ आसमान के साथ होगी, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में आंशिक रूप से बादल छा जाएंगे. सबसे महत्वपूर्ण बदलाव दोपहर से शाम के बीच देखने को मिलेगा, जब दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ भयंकर गरज-चमक और बिजली कड़कने की संभावना है. इस दौरान तेज धूल भरी आंधी भी चलेगी, जिसकी वजह से विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है. दिन के समय सतह पर लगातार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.
इन जिलो में जारी किया गया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 25 मई को दिल्ली के लगभग सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की जिलावार रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में दोपहर से शाम के समय धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है. इन सभी जिलों में आंधी के दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की उम्मीद है, जो कभी-कभी 60 किलोमीटर प्रति घंटा के खतरनाक झोंकों में तब्दील हो सकती है.
दिल्ली में तापमान का पूर्वानुमान
बारिश और आंधी के पूर्वानुमान के बावजूद दिन के समय दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार 25 मई को कुछ स्थानों पर लू चलने की पूरी संभावना बनी हुई है. 25 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से काफी अधिक है. वहीं रात और सुबह के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी क्योंकि न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.
आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में गर्मी का सितम अभी कुछ दिन और जारी रहेगा. आने वाली 26 और 27 मई को भी उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और मध्य दिल्ली सहित सभी इलाकों में आसमान साफ रहेगा और कहीं-कहीं उष्ण लहर यानी लू की स्थिति बनी रहेगी. इन दो दिनों में भी अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के ऊंचे स्तर पर बना रहेगा. इसके बाद 28 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में फिर बदलाव आएगा , जिससे शाम या रात के समय हल्की बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान गिरकर 41-43 डिग्री तक आ जाएगा. वहीं 29 और 30 मई को आमतौर पर बादल छाए रहने और लगातार बारिश होने से तापमान में बड़ी गिरावट आएगी और यह 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक सिमट जाएगा, जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT


