कैब ड्राइवर ने चलती गाड़ी में महिला को... प्राइवेट पार्ट... गुरुग्राम में शॉकिंग इंसिडेंट आया सामने

Gurugram News: गुरुग्राम में ऑफिस जा रही एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ कैब के अंदर हुई शर्मनाक घटना ने महिलाओं की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. चलती गाड़ी में ड्राइवर अश्लील हरकत करने लगा, लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए लाइव वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया.

कैब ड्राइवर ने चलती गाड़ी में की अश्लील हरकत
कैब ड्राइवर ने चलती गाड़ी में की अश्लील हरकत

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Gurugram Cab Driver Video Viral Case:साइबर सिटी गुरुग्राम से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है.  यहां एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोज की तरह सुबह-सुबह अपने ऑफिस जाने के लिए एक कैब बुक करी. कैब आई वो उसमें बैठकर ऑफिस के लिए निकल गई. लेकिन सफर के दौरान चलती गाड़ी में ही कैब ड्राइवर एक ऐसी घिनौनी हरकत शुरू कर दी. महिला के अनुसार आरोपी पैंट से अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर अश्लील हरकत करने लगा.  इसके बाद साहस दिखाते हुए महिला इंजीनियर ने जो किया उसने आरोपी ड्राइवर को सीधे सलाखों के पीछे पहुंच गया.  अब इस घटना के सामने आने के बाद से एक बार फिर  कैब में अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर  गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

Read more!

यह घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है. पीड़िता गुरुग्राम की ही रहने वाली है और एक नामी लॉजिस्टिक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम करती है. रोजाना की तरह गुरुवार सुबह करीब सवा 5 बजे उसने अपने ऑफिस जाने के लिए एक जाने-माने ट्रैवलिंग ऐप से एक कैब बुक की. गाड़ी आई, महिला पिछली सीट पर बैठी और सफर शुरू हो गया.

चलती गाड़ी में ड्राइवर की घिनौनी करतूत

गाड़ी में बैठने के कुछ ही देर बाद अचानक कैब ड्राइवर ने सारी हदें पार कर दीं. उसने चलती गाड़ी में ही अपनी पैंट की जिप खोली, महिला पैसेंजर को अपने प्राइवेट दिखाया और अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया. महिला ने जब ड्राइवर की इस बेहद गंदी और शर्मनाक हरकत को देखा तो वो अंदर से बुरी तरह सहम गई. उसने तुरंत ड्राइवर पर चिल्लाते हुए गाड़ी रोकने को कहा, लेकिन आरोपी ड्राइवर पर जैसे कोई भूत सवार था. उसने महिला की चीख-पुकार को पूरी तरह अनसुना कर दिया और गाड़ी दौड़ाता रहा.

जांबाज महिला ने ऐसे पलटा पासा, बनाया LIVE वीडियो

चलती गाड़ी में लॉक होने के कारण रास्ता बंद था और ड्राइवर कार रोकने को तैयार नहीं था. ऐसे में घबराने के बजाय महिला इंजीनियर ने गजब की हिम्मत दिखाई. उसने चुपके से अपना मोबाइल फोन निकाला और ड्राइवर की उस पूरी अश्लील हरकत का 'लाइव वीडियो' रिकॉर्ड कर लिया. जैसे ही गाड़ी डेस्टिनेशन पर पहुंची और महिला कैब से नीचे उतरी, उसने बिना एक पल गंवाए सीधे पुलिस (PCR) को फोन घुमा दिया.

पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती, फिर...

सूचना मिलते ही सेक्टर 51 की महिला थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई और अपने फोन में रिकॉर्ड किया हुआ वो खौफनाक वीडियो पुलिस टीम के साथ शेयर कर दिया. वीडियो देखते ही पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तुरंत सेक्टर 51 महिला पुलिस थाने की इंस्पेक्टर सुमन को सौंपी गई. पुलिस ने सबसे पहले ट्रैवलिंग ऐप और कार के नंबर के आधार पर गाड़ी को ट्रैक करना शुरू किया. इसके बाद महज 2 घंटे के अंदर ही पुलिस ने भोंडसी इलाके की घेराबंदी करके आरोपी ड्राइवर को धर दबोचा.

प्रयागराज का रहने वाला है आरोपी विजय

पकड़े गए आरोपी ड्राइवर की पहचान 23 साल के विजय कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, विजय उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के बनिहारी गांव का रहने वाला है और यहां गुरुग्राम में कैब चलाता था. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कैब को भी तुरंत जब्त कर लिया है.

पुलिसिया पूछताछ में आरोपी विजय कुमार ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. महिला द्वारा दिए गए वीडियो और अन्य टेक्निकल सबूतों की इस वक्त फॉरेंसिक जांच की जा रही है और आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए कोर्ट में पेश किया जा रहा है. गुरुग्राम की इस जांबाज बेटी की सूझबूझ और हिम्मत को सोशल मीडिया पर सलाम किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Alert: धूल भरी आंधी, गरज-चमक और बारिश...इस दिन बदलेगा दिल्ली-NCR मौसम, IMD ने जारी कि ये चेतावनी

    follow google news