Renu Bhatia News: कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) सिविल अस्पताल में हुए विवाद पर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने अपने बयानों के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है. मीडिया से बात करते हुए रेनू भाटिया कहा कि कहा कि कुरुक्षेत्र का मामला बहुत शर्मनाक और बहुत ही बुरा है. उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ जो सफेद पोश डॉक्टर ने किया इससे ज्यादा हैवानियत और इससे ज्यादा घटिया व्यवहार और कोई नहीं हो सकता. रेनू भाटिया ने कहा कि इस दौरान तीन नर्सेज की ड्यूटी थी. परंतु एक भी नर्स अंदर नहीं थी. इसके साथ ही उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए.
ADVERTISEMENT
नर्सों के हड़ताल पर रेनू भाटिया ने कहा कि वो अपने आप को बचाने के लिए हड़ताल कर रही हैं. माफी मांगने के सवाल पर जिस बच्ची का असॉल्ट हुआ उससे माफी मांगी जानी चाहिए. उन्हाेंने कहा कि अगर मेरे से पूछेंगे कि माफी कैसे मांगी जाती तो मैं उनको बोलूंगी वही सब प्रोसेस होने दीजिए जो उस बच्ची के साथ हुआ, फिर माफी है.
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) सिविल अस्पताल का है. आरोप है कि यहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से अस्पताल के ही एक 62 वर्षीय कंसलटेंट (रिटायर्ड एसएमओ) डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शैली की रेप किया. इस घिनौनी करतूत के बाद शुरू राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया खुद जांच के लिए अस्पताल पहुंची. इस दौरान उन्होंने मौके पर तीन नर्सों को तुरंत सस्पेंड करने और पीएमओ को हटाने की सिफारिश की थी.
नर्सों ने क्या कहा?
वहीं इसके बाद से नर्सिंग स्टाफ भड़का गया. मंगलवार को उन्होंने दो घंटे की 'पेन-डाउन' हड़ताल कर काम ठप कर दिया. नर्सों का आरोप है कि रेनू भाटिया ने उनके साथ बेहद अभद्र व्यवहार किया और बिना किसी जांच के पूरी नर्सिंग टीम पर लापरवाही और आरोपी डॉक्टर के साथ मिलीभगत का लांछन लगा दिया. सीनियर नर्सिंग ऑफिसर गुरमीत कौर का कहना है, "बिना किसी निष्पक्ष जांच के हमारी आत्मा को ठेस पहुंचाई गई है. हम दिन-रात मरीजों की सेवा करते हैं और कोई भी घटना होने पर सीधे नर्सों को बलि का बकरा बना दिया जाता है."
पुलिस ने दर्ज किया केस
महिला आयोग की अध्यक्ष ने तीखे सवाल दागते हुए कहा कि पूरे देश और हरियाणा में जब भी किसी महिला या बच्ची का मेडिकल चेकअप होता है, तो डॉक्टर के साथ एक महिला स्टाफ का होना अनिवार्य है. तो फिर उस वक्त वह महिला स्टाफ कहां गायब था? वहीं कुरुक्षेत्र पुलिस ने फिलहाल पिता की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शैली के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. उधर सरकार ने भी उसकी सेवाएं तुरंत बर्खास्त कर दी हैं.
ADVERTISEMENT


