लाइव

Lok Sabha Election News Live: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने जारी किया अपना मैनिफेस्टो

देश की सियासत की खबरों के लिए जुड़े रहे न्यूज TAK के इस लाइव ब्लॉग से

NewsTak

अभिषेक

follow google news

Lok Sabha Election News Live: देशभर की तमाम खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए न्यूज TAK ने एक खास 'लाइव ब्लॉग' शुरू किया है. इस लाइव ब्लॉग में लोकसभा चुनाव, पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी सहित देश में हो रही हर सियासी हलचल पर तत्काल अपडेट दिया जाएगा. देश के इस चुनावी मौसम में सियासत के पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहे न्यूज TAK के इस लाइव ब्लॉग से. 

Read more!

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 03:04 PM • 05 Apr 2024

    भ्रष्टाचार करने वाला बच नहीं सकता: मनोज तिवारी

    दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल पर बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा, 'मेरा मानना है कि, अरविंद केजरीवाल इस पूरे शराब घोटाले के किंगपिंग हैं. केस चल रहा है और कोर्ट ने भी उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार किया है. यह कानूनी प्रक्रिया है. उन्होंने कहा जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है वो बच नहीं सकता.'

     

  • 03:01 PM • 05 Apr 2024

    जनता इस बार बदलाव चाहती है: सचिन पायलट

    चुनावी घोषणा पत्र पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, 'हमारा घोषणापत्र शानदार है. हमारे घोषणापत्र में वो सब बातें हैं जो जनता चाहती है. किसान, नौजवान, महिलाओं सबके लिए हमने रोड मैप तैयार किया है. हम राजस्थान में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. जनता इस बार बदलाव चाहती है.'

     

  • 01:14 PM • 05 Apr 2024

    राहुल गांधी ने फिर से कहा 180 सीटों तक सिमट जाएगी बीजेपी

    कांग्रेस के घोषणापत्र जारी करने के दौरान राहुल गांधी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने ED-CBI जैसी तमाम संस्थाओं को कैप्चर करके फाइनेंशियल मोनोपॉली बना ली है, लेकिन अब इलेक्टोरल बांड की सारी जानकारी सामने आ गई है. किससे उगाही हुई, किसको कॉन्ट्रैक्ट दिया है, कॉन्ट्रैक्ट के बाद कितना पैसा दिया है इसका पूरा ब्लू प्रिंट सामने आ गया है. इसलिए नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं और 400 पार का नंबर दे रहे है क्योंकि उन्हें पता है कि, 180 पार नहीं होने वाला है. 

     

  • 01:07 PM • 05 Apr 2024

    अल्पसंख्यकों को मिलेगी कपड़ा, भोजन, भाषा और व्यक्तिगत कानूनों की आजादी

    कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में ये दावा किया गया है कि, पार्टी यह सुनिश्चित करेगी की प्रत्येक नागरिक की तरह, अल्पसंख्यकों को भी कपड़ा, भोजन, भाषा और व्यक्तिगत कानूनों की पसंद की स्वतंत्रता हो. पार्टी ने कहा हम व्यक्तिगत कानूनों में सुधार को प्रोत्साहित करेंगे. कांग्रेस का कहना है कि, ऐसा सुधार संबंधित समुदायों की भागीदारी और सहमति से किया जाना चाहिए. वैसे आपको बता दें कि, कांग्रेस ने ये बात मोदी सरकार के समान नागरिक संहिता(UCC) को लागू करने की कवायदों के तोड़ के रूप में किया है. 

  • 12:27 PM • 05 Apr 2024

    कांग्रेस के घोषणापत्र को पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने बताया 'न्याय का दस्तावेज'

    कांग्रेस के घोषणापत्र पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, 'हमारा यह घोषणापत्र देश के राजनीतिक इतिहास में 'न्याय के दस्तवेज' के रूप में याद किया जाएगा. राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' इसी पर केंद्रित थी. यात्रा के दौरान पांच स्तंभों- युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय की घोषणा की गई. इन पांच स्तंभों में से 25 गारंटी निकलती है और हर 25 गारंटी में किसी न किसी को लाभ मिलता है. 

  • 12:26 PM • 05 Apr 2024

    सीनियर नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगो की पेंशन बढ़ाने के वादा

    कांग्रेस ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत सीनियर नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए पेंशन में केंद्र सरकार का योगदान 200 रुपये से 500 रुपये प्रति माह करने की बात कही है. कांग्रेस का कहना है कि, कांग्रेस की सरकार में इस राशि को बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति माह तक किया जाएगा. पार्टी का कहना है कि, स्वास्थ्य देखभाल के लिए 25 लाख रुपये तक कैशलेस बीमा का राजस्थान मॉडल अपनाया जाएगा. कांग्रेस का वादा है कि, पार्टी अपने कर्तव्यों का पालन करते वक्त डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ हिंसा के कृत्यों को अपराध बनाने के लिए एक कानून पारित करेगी.

  • 12:21 PM • 05 Apr 2024

    इन तीन शब्दों पर आधारित है कांग्रेस का घोषणापत्र

    कांग्रेस के घोषणापत्र तीन शब्दों पर आधारित है. 'काम, धन और कल्याण'. काम का मतलब है आपको नौकरी देनी होगी. धन का निर्माण और फिर उसका डिस्ट्रब्यूशन, वैसे इसपर कांग्रेस पार्टी ने कहा कि, मोदी सरकार के 5 वर्षों में लोगों का वेतन स्थिर ही है. कल्याण जिसका मतलब है गरीबों का कल्याण.

  • 12:13 PM • 05 Apr 2024

    कांग्रेस के घोषणापत्र की 10 प्रमुख बातें 

    1- जातियों और उपजातियों और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थितियों की गणना के लिए एक राष्ट्रव्यापी सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना की जाएगी. फिर इसके आंकड़ों के आधार पर नीतियां बनाई जाएगी.
    2- SC, ST और OBC के लिए आरक्षण की सीमा 50 फीसदी तक बढ़ाई जाएगी. 
    3- आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के लिए नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 10 प्रतिशत का आरक्षण बिना किसी भेदभाव के सभी जातियों और समुदायों के लिए लागू किया जाएगा.
    4- एक साल के अंदर SC, ST और OBC के लिए आरक्षित पदों की सभी बैकलॉग रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी.
    5- कांग्रेस सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में परमानेंट नौकरियों की संविदा व्यवस्था को खत्म कर दिया जाएगा.
    6- घर-निर्माण, व्यवसाय शुरू करने और संपत्ति खरीदने के लिए SC और ST को मिलने वाले संस्थागत ऋण को बढ़ाया जाएगा.
    7- भूमि सीमा अधिनियम के तहत गरीबों को सरकारी भूमि और अधिशेष भूमि के वितरण की निगरानी के लिए एक प्राधिकरण की स्थापना की जाएगी.
    8- SC और ST समुदायों से संबंधित ठेकेदारों को ज्यादा सार्वजनिक कार्य कॉन्ट्रैक्ट देने के लिए पब्लिक खरीद पॉलिसी का दायरा बढ़ाया जाएगा.
    9- OBC , SC और ST छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की धनराशि दोगुनी की जाएगी, खासकर हाइयर एजुकेशन के लिए. SC और ST छात्रों को विदेश में पढ़ने में सहायता और उनके लिए पीएचडी करने के लिए स्कॉलरशिप की संख्या दोगुनी की जाएगी.
    10- गरीबों, SC और ST छात्रों के लिए आवासीय विद्यालयों का एक नेटवर्क बनाया जाएगा और इसे हर ब्लॉक तक बढ़ाया जाएगा. 
     

  • 12:07 PM • 05 Apr 2024

    कांग्रेस का नारी न्याय

  • 12:05 PM • 05 Apr 2024

    कांग्रेस का किसान न्याय

  • 12:01 PM • 05 Apr 2024

    कांग्रेस का शिक्षा न्याय

  • 11:37 AM • 05 Apr 2024

    लाइव देखें कांग्रेस का मैनिफेस्टो लॉन्च

  • 10:13 AM • 05 Apr 2024

    लोकसभा चुनाव के लिए ये हैं कांग्रेस की गारंटियां

    1- एक लाख शिक्षित युवाओं को पहली नौकरी. 

    2- किसानों का कर्ज माफ होगा.

    3- MSP की कानूनी गारंटी. 

    4- जातिगत जनगणना करके गरीबों को लाभ दिलाएंगे.

    5- गरीब परिवार की मुखिया महिला को सालाना एक लाख रुपए देंगे.

    6- दैनिक मजदूरी कम से कम 400 रुपए होगी जो मनरेगा में भी लागू होगी. 

     

  • 10:04 AM • 05 Apr 2024

    'नारी न्याय गारंटी' के तहत कांग्रेस पार्टी ने देश की महिलाओं के लिए 5 घोषणाएं की हुई है- 

    1. महालक्ष्मी गारंटी- इस गारंटी के तहत देश के सभी गरीब परिवारों की एक महिला को सालाना एक लाख रुपए की सहायता दी जाएगी. यानी इसके अंतर्गत कांग्रेस पार्टी महिलाओं के खातों में डायरेक्ट कैश डालने की व्यवस्था करने की योजना में है. 
     
    2. आधी आबादी-पूरा हक- इसके तहत केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद केंद्र की सभी नई नौकरियों में महिलाओं को आधा हक मिलेगा. यानी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी नियुक्तियों की बात है. 
     
    3. शक्ति का सम्मान- इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड-डे-मील यानी मध्याह्न भोजन बनाने वाली स्टाफ के मासिक वेतन में केंद्र सरकार अपना योगदान बढ़ाकर दोगुना करेगी. 
     
    4. अधिकार मैत्री- इस गारंटी के तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक पैरालीगल यानी कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी. इसके माध्यम से महिलायें अपने हक और अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकेगी. 
     
    5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल- भारत सरकार देशभर में सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाएगी. इसके साथ ही देश में जितने भी हॉस्टल होंगे उनकी संख्या को दोगुना किया जाएगा. 

     

  • 10:02 AM • 05 Apr 2024

    'किसान न्याय गारंटी' के तहत कांग्रेस ने देश के किसानों के लिए 5 घोषणाएं की हुई है- 

    1. MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य को स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के तहत कानूनी दर्ज देने की गारंटी. 

    2. किसानों के ऋण माफ करने और ऋण माफी की राशि निर्धारित करने के लिए एक स्थायी ‘कृषि ऋण माफी आयोग’ बनाने की गारंटी. 

    3. बीमा योजना में परिवर्तन कर फसल का नुकसान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित करने की गारंटी. 

    4. किसानों के हित को आगे रखते हुए एक नई आयात-निर्यात नीति बनाने की गारंटी. 

    5. कृषि सामग्रियों से GST को हटाकर किसानों को GST मुक्त बनाने की गारंटी. 

     

  • 09:58 AM • 05 Apr 2024

    कांग्रेस आज जारी करेगी अपना मैनिफेस्टो 

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी आज 11:30 बजे लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के 'न्याय पत्र' यानी मैनिफेस्टो की घोषणा करेंगे. वैसे आपको बता दें कि, पार्टी ने इससे पहले युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय की घोषणा कर चुकी है. 

     

follow google news