पति को फंसाने के लिए पत्नी ने शूट करवाया खुद का न्यूड वीडियो, फिर थाने पहुंचते ही मिनटों में ऐसे पलट गया पूरा मामला

Bhilwara Crime News: भीलवाड़ा में वायरल हुए एक अश्लील वीडियो की जांच ने पुलिस को चौंका दिया. शुरुआती जांच में सामने आया कि पति को फंसाने की कथित साजिश रची गई थी. पुलिस के मुताबिक पत्नी, उसके प्रेमी और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट का ऐसा कनेक्शन सामने आया, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया.

भीलवाड़ा में रिश्तों का शर्मनाक खेल
भीलवाड़ा में रिश्तों का शर्मनाक खेल

प्रमोद तिवारी

follow google news

Bhilwara Viral Video: भीलवाड़ा में 20 मार्च की रात अचानक एक फर्जी अकाउंट से सोशल मीडिया एक वीडियो पोस्ट होता है. इसमें एक महिला का बाथरूम न्यूड हाेकर नाह रही होती है. देखते ही देखते ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल होने लगता है. पहली नजर में इसे एक आम अश्लील वीडियो की तरह देखा जाता, लेकिन इसके पीछे छिपी साजिश इतनी गहरी थी जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है.

Read more!

मामले में खुद महिला का हाथ सामने आया. पुलिस जांच में पता चला कि पति को जिंदगी भर के लिए तबाह करने और उसे जेल की सलाखों के पीछे भेजने के लिए एक खुद पत्नी ने ही ऐसा गंदा खेल खेला था जिसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए. पुलिस ने जब इस केस की परतें खोलीं तो ये पूरी कहानी खौफनाक हो गई. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं इस खबर में...

थाने पहुंचा पीड़ित पति, बयां की दास्तान

वीडियो वायरल होने के अगले ही दिन सुबह एक शख्स बदहवास हालत में भीलवाड़ा के स्थानीय थाने पहुंचता है. वह पुलिस से कहता है, "मैं पीड़ित हूं साहब! बीती रात सोशल मीडिया पर जो अश्लील वीडियो वायरल हुआ है, वह मेरी पत्नी का है. लेकिन यह वीडियो किसी और ने नहीं, बल्कि खुद मेरी पत्नी ने एक सोची-समझी साजिश के तहत इंटरनेट पर डाला है, ताकि इसका पूरा इल्जाम मेरे सिर आ सके और वह मुझसे हमेशा के लिए छुटकारा पा सके."

थाने के अंदर हाई-वोल्टेज ड्रामा और चैटिंग का भंडाफोड़

पति का यह आरोप सुनकर पुलिस भी असमंजस में पड़ गई. जब पीड़ित पति अपनी पत्नी को लेकर गांधीनगर थाने पहुंचा, तो आरोपी पत्नी वहां पुलिस के सामने ही भड़क गई. उसने रोने का नाटक करते हुए उल्टा अपने पति पर ही वीडियो लीक करने का आरोप लगा दिया.

पत्नी को इस तरह झूठ बोलते देख पीड़ित पति का सब्र का बांध टूट गया. उसने तुरंत पुलिस के सामने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की वो सीक्रेट चैटिंग रख दी, जिसे देखकर पत्नी के चेहरे का रंग उड़ गया.

प्रेमी की एक गवाही और खुल गया अश्लील राज

पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी प्रेमी को थाने तलब किया. जब पुलिसिया अंदाज में प्रेमी से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने वो सच उगल दिया जिसने पूरी कहानी को पलट कर रख दिया. प्रेमी ने कुबूल किया कि उसी ने महिला को एक नया सिम कार्ड खरीद कर दिया था, जिसके जरिए सोशल मीडिया पर एक फेक आईडी बनाई गई. पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर खुद का ही एक अश्लील वीडियो शूट किया और उसे उस फेक अकाउंट से अपलोड कर दिया. साजिश को पुख्ता करने के लिए चारों तरफ यह बात फैलाई गई कि यह घिनौना काम उसके पति ने किया है, ताकि पुलिस पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दे.

पुलिस जांच में जुटी

इस हैरान कर देने वाले मामले पर भीलवाड़ा पुलिस का कहना है कि ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो वायरल करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामला अभी शुरुआती स्तर पर है, इसलिए विस्तृत जांच जारी है.

इस घटना ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. पति-पत्नी के बीच विवाद, धोखा या हत्या के मामले तो अक्सर सुने जाते हैं, लेकिन पति को फंसाने के लिए कोई महिला खुद का ही अश्लील वीडियो वायरल कर दे, ऐसा खौफनाक और शातिर दिमाग केस शायद ही पहले कभी देखा गया हो.

यह भी पढ़ें: खूबसूरत सास पर आया दामाद का दिल... फिर दोनों ने उठाया ऐसा कदम कि लव स्टोरी की हर तरफ हो रही है चर्चा

    follow google news