Rajasthan Weather: तीखे तेवर के बीच मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, इस तारीख से धूलभरी आंधी और बारिश की एंट्री

Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी और जानलेवा लू का दौर जारी है, जहां श्रीगंगानगर में पारा 47 डिग्री पहुंच गया है. हालांकि, मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. 28 मई से राज्य में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इससे 29 से 31 मई के बीच 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rajasthan Weather: राजस्थान इस समय भीषण गर्मी और झुलसा देने वाली लू (Heatwave) की चपेट में है. सूरज के तीखे तेवरों के कारण दिन तो तप ही रहे हैं, रातें भी बेहद गर्म (Warm Nights) रिकॉर्ड की जा रही हैं. लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं.

Read more!

मौसम केंद्र जयपुर की मानें तो अगले दो दिन प्रदेशवासियों को अभी ऐसी ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, इस बीच एक अच्छी खबर भी आ रही है. राज्य में एक नया वेदर सिस्टम (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने जा रहा है, जिससे 28 मई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा. मौसम विभाग ने आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

28 मई से बदलेगा मौसम

28 मई को राजस्थान के मौसम में एक साथ दो रंग देखने को मिलेंगे. सीमावर्ती जिलों और कुछ खास संभागों में दोपहर तक भीषण लू का प्रकोप रहेगा. वहीं, दोपहर के बाद या शाम होते-होते नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने लगेगा.

मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. इसके साथ ही मेघगर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में भी धूलभरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं.

श्रीगंगानगर में पारा 47 डिग्री पार

पिछले 24 घंटों में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 47.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है.

प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो फलोदी और बीकानेर में पारा 46.0 डिग्री सेल्सियस रहा. जैसलमेर में 45.6 डिग्री, कोटा में 45.4 डिग्री, वनस्थली में 45.0 डिग्री और पिलानी में 44.9 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया. इसके अलावा चूरू में 44.8 डिग्री, बाड़मेर में 44.4 डिग्री, जबकि अलवर और चित्तौड़गढ़ में पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

राजधानी जयपुर और करौली में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा. हिल स्टेशन माउंट आबू में पहाड़ी इलाका होने के कारण सबसे कम 30.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिससे वहां मौसम बाकी राज्य के मुकाबले काफी कूल रहा.

सीमावर्ती इलाकों में 48 डिग्री तक जा सकता है पारा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 48 घंटों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में पारा 44 से 46 डिग्री के बीच बना रहेगा. बीकानेर, कोटा और शेखावाटी के कुछ इलाकों में तापमान 47 डिग्री तक जा सकता है. सबसे ज्यादा चिंता की बात भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों की है, जहां 27 और 28 मई को तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की आशंका है.

29 मई से मिलेगी बड़ी राहत

मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी से असली और बड़ी राहत 29 मई से मिलनी शुरू होगी. नए पश्चिमी विक्षोभ का सबसे मजबूत असर 29 से 31 मई के बीच दिखेगा. इस दौरान जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी (Dust Storm) चलने की संभावना है.

इस वेदर सिस्टम के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे झुलसाने वाली गर्मी और तपती रातों से लोगों को निजात मिलेगी. राहत का यह दौर जून के पहले सप्ताह तक जारी रह सकता है.

    follow google news