सूर्य देव की कृपा से पलटेगी किस्मत...15 जून के बाद इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले
Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को मान-सम्मान और तरक्की का कारक माना जाता है. 15 जून 2026 को दोपहर 12:34 बजे सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य का यह गोचर कुछ खास राशियों के लिए सरकारी नौकरी, बिजनेस में धन लाभ और करियर में बड़ी सफलता के नए मार्ग खोलने वाला है.
ADVERTISEMENT

1/7
Surya Gochar 2026: ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान और पिता के साथ मजबूत रिश्तों का कारक माना जाता है. सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलते हैं. वर्तमान में वृषभ राशि में रहने के बाद, 15 जून 2026 को दोपहर 12:34 बजे सूर्य देव बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे. यह बदलाव कई राशियों के लिए बेहद कल्याणकारी और भाग्यशाली साबित होगा. ऐसे में चलिए जानते हैं वो कौन सी राशियां हैं...

2/7
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर पंचम भाव से तीसरे भाव में होने जा रहा है. इसके प्रभाव से आपको नौकरी के शानदार नए अवसर मिलेंगे. आपकी पुरानी मेहनत अब रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में रुको हुए काम तेजी से पूरे होंगे. इस दौरान आपके आत्मविश्वास में भारी बढ़ोतरी होगी, जिससे आप हर चुनौती को आसानी से पार कर लेंगे.

3/7
जो लोग खुद का बिजनेस या स्टार्टअप चलाते हैं, उन्हें इस अवधि में कोई बड़ी डील या नया अवसर मिल सकता है. आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय धन लाभ कराने वाला साबित होगा. इसके साथ ही, अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी या सेहत से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे थे, तो अब स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा.

4/7
मिथुन राशि
सूर्य का गोचर मिथुन राशि के प्रथम भाव यानी लग्न भाव में होने जा रहा है. इससे आपके व्यक्तित्व में एक नया आकर्षण और तेज देखने को मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों की कार्यस्थल पर पहचान मजबूत होगी और अधिकारियों से सराहना मिलेगी. हालांकि, सूर्य के प्रभाव से स्वभाव में थोड़ा गुस्सा आ सकता है, इसलिए आपको क्रोध और अहंकार से बचना होगा.

5/7
बिजनेस करने वाले जातकों के लिए यह गोचर पार्टनरशिप के कामों में बड़ा मुनाफा लेकर आ सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी और आय के स्रोत बढ़ेंगे. इसके अलावा, जो लोग सिंगल हैं या अविवाहित हैं, उनके लिए इस दौरान विवाह के बेहतरीन और मनचाहे प्रस्ताव आ सकते हैं, जिससे घर में खुशियां आएंगी.

6/7
सिंह राशि
सूर्य देव सिंह राशि के लाभ भाव (11वें भाव) में प्रवेश करने जा रहे हैं. यह गोचर आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा करने के संकेत दे रहे हैं. ऑफिस में आपकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत की खुलकर तारीफ होगी. नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन या सैलरी हाइक की खुशखबरी मिल सकती है. व्यापारियों को भी इस दौरान मनमुताबिक धन लाभ होगा.

7/7
इस गोचर के दौरान आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे. लंबे समय से अटके हुए काम और आपके प्रयास अब सफल होते हुए नजर आएंगे. भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे और रिश्ते बेहतर बनेंगे. किसी नए प्रोजेक्ट या बिजनेस की योजना पर काम करना इस समय बेहद सफल रहेगा.