निशांत कुमार की पढ़ाई से लेकर BJP उम्मीदवार के कर्ज तक...जानिए MLC उम्मीदवारों के हलफनामे में क्या-क्या हुआ खुलासा

Bihar MLC Election 2026: निशांत कुमार की अधूरी इंजीनियरिंग पढ़ाई, भोजपुरी स्टार पवन सिंह की बढ़ी संपत्ति और बीजेपी उम्मीदवार शीला पंडिता पर सबसे ज्यादा कर्ज समेत बिहार विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवारों के हलफनामों से कई बड़े खुलासे सामने आए हैं. जानिए किस उम्मीदवार के पास कितनी संपत्ति, गाड़ियां, सोना-चांदी और कौन सबसे ज्यादा अमीर है.

ADVERTISEMENT

Bihar MLC Election 2026
Bihar MLC Election 2026
google news

बिहार विधान परिषद यानी MLC चुनाव को लेकर राज्य में चर्चा काफी तेज है. इसी बीच बीते कल यानी 8 जून तक उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. अब इन्हीं चुनावी हलफनामों से कई दिलचस्प बातें सामने आई है. हलफनामे के मुताबिक भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है तो वहीं निशांत कुमार की अधूरी पढ़ाई को लेकर भी जानकारी मिली है. इसके अलावा किस नेता के पास कितनी संपत्ति, कितनी गाड़ियां, कितना कर्ज का सारा ब्यौरा सामने आया है. विस्तार से जानिए हलफनामे से सामने आई पूरी जानकारी.