Bihar Weather Alert: 25 मई को बिहार में कहीं पड़ेगी गर्म तो कहीं होगी बारिश...मौसम विभाग ने इन 26 जिलों के लिए जारी की ये चेतावनी

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम ने अचानक डराने वाला रूप ले लिया है. एक तरफ भीषण गर्मी और लू लोगों को झुलसा रही है, तो दूसरी तरफ आंधी-तूफान और भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने 26 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

ADVERTISEMENT

Bihar weather update
Bihar weather update
google news

Bihar Weather Today:बिहार में मौसम इन दिनों बेहद खतरनाक रूप अख्तियार कर चुका है. राज्य के लोग जहां एक तरफ आसमान से बरसती आग और चिलचिलाती धूप से बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने राज्य में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का दोहरा संकट गहराने की चेतावनी जारी कर दी है. मौसम का यह उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत और सुरक्षा दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. बिहार के अलग-अलग हिस्सों में एक ही समय पर लू और भारी बारिश का यह अजीब संयोग देखने को मिलने वाला है. ऐसे में मौसम विभाग ने 26 जिलों में अलर्ट जारी किया है.