Khan Sir Case Update: खान सर काे कोर्ट से मिली राहत, जिला जज ने दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक

Khan Sir News : पटना के चर्चित कोचिंग फायरिंग केस में खान सर उर्फ फैजल खान को बड़ी कानूनी राहत मिली है. जिला एवं सत्र न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है. अब सबकी नजर अगली सुनवाई और अदालत के अंतिम फैसले पर टिकी है.

ADVERTISEMENT

Khan Sir Controversy
फैजल खान (खान सर) को मिजी राहत
google news

Khan Sir Case Update: बिहार की राजधानी पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में खान सर (फैजल खान) को बड़ी राहत मिली है. कोचिंग विवाद में फायरिंग के मामले में नामजद आरोपी खान सर को पटना कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. मंगलवार को पटना के जिला एवं सत्र कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल उनके खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी. इस दौरान कोर्ट ने कहा कि पुलिस पूछताछ कर सकती है लेकिन गिरफ्तारी समेत अन्य दंडात्मक कार्रवाई नहीं कर सकती.