पुलिस तलाश करती रही... उधर कोर्ट ने खान सर को दे दी बड़ी राहत, वकील से जानिए कोर्टरूम के अंदर क्या हुआ?

Khan Sir Case Update: पटना के चर्चित कोचिंग फायरिंग केस में खान सर उर्फ फैजल खान को जिला कोर्ट से अंतरिम राहत मिल गई है. आखिर कोर्ट में क्या क्या हुआ अब सुनवाई के बाद खान सर के वकील ने कैमरे इसका खुलासा किया है.

ADVERTISEMENT

खान सर के वकील ने मीडिया से की बातचीत
खान सर के वकील ने मीडिया से की बातचीत
google news

Khan Sir Bail News: पटना जिला कोर्ट ने मंगलवार को खान सर उर्फ फैजल खान को बड़ी राहत दी. कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया. हालांकि, कोर्ट ने कहा कि पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है, लेकिन गिरफ्तारी समेत अन्य दंडात्मक कार्रवाई नहीं कर सकती. वहीं, सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में क्या-क्या हुआ और अदालत ने किन आधारों पर ये राहत दी? इसे लेकर खान सर के वकील अरविंद कुमार मव्वार ने कैमरे के सामने जानकारी शेयर की है.