Khan Sir News: खान सर को अदालत से मिली बड़ी राहत, लेकिन क्या अभी नहीं टला है जेल जाने का खतरा?
Khan Sir Bail: पटना कोचिंग विवाद मामले में मशहूर शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान को अदालत से अंतरिम राहत मिल गई है और उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. हालांकि मामला अभी खत्म नहीं हुआ है. पुलिस की जांच जारी है और कोर्ट में केस डायरी पेश होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी. जानिए खान सर को मिली राहत, वकील का बयान और क्या अभी भी जेल जाने का खतरा बना हुआ है.
ADVERTISEMENT

खान सर
मशहूर शिक्षक खान सर (फैजल खान) इन दिनों कानूनी पचड़ों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. जिला अदालत से खान सर को एक बड़ी राहत जरूर मिली है और कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल अंतरिम रोक लगा दी है. इस फैसले के बाद पुलिस जो खान सर को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, उसे अब रुकना होगा. हालांकि, इस राहत के बावजूद सबके जेहन में यही सवाल है कि क्या खान सर की मुश्किलें पूरी तरह खत्म हो गई हैं? कानूनी जानकारों और मामले की स्थिति को देखें तो इसका जवाब 'नहीं' है. खान सर पर जो धाराएं लगी हैं वे बेहद गंभीर हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में उनकी मुसीबतें एक बार फिर बढ़ सकती हैं.