Khan Sir: कोचिंग विवाद में फंसे खान सर का नहीं मिल रहा सुराग, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने फैजल खान के सवाल पर साधी चुप्पी

Khan Sir Controversy: पटना के चर्चित शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान को लेकर कोचिंग विवाद लगातार गहराता जा रहा है. एसआईटी उनकी तलाश में जुटी है, जबकि एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैजल खान से जुड़े सवाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. जानिए खान सर और रोशन आनंद विवाद, वायरल वीडियो और पुलिस जांच से जुड़े सभी बड़े अपडेट.

ADVERTISEMENT

Khan Sir News
Khan Sir News
google news

बिहार की राजधानी पटना में पिछले कुछ दिनों से कोचिंग जगत से जुड़ा एक बड़ा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस मामले में छात्रों के बीच अपनी खास शैली और लोकप्रियता के लिए चर्चा में रहने वाले खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर इस समय पटना से फरार बताए जा रहे हैं.