'पैसों का घमंड और ईगो...', खान सर पर भड़के पैतृक गांव के लोग, लगाए गंभीर आरोप
Khan Sir News: पटना के चर्चित शिक्षक खान सर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार उनके पैतृक गांव भाटपार रानी (देवरिया) के लोगों और स्थानीय सभासद ने उन पर नाला निर्माण रुकवाने, प्रशासनिक दबाव बनाने और पड़ोसियों को परेशान करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. जानिए खान सर से जुड़े इस नए विवाद की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Khan Sir Controversy
पटना के मशहूर शिक्षक खान सर अपने पढ़ाने के अनोखे अंदाज के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं. लेकिन इन दिनों वह कोचिंग विवाद के कारण चर्चा में आ गए है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपार रानी स्थित उनके पैतृक गांव के लोग अब खान सर के खिलाफ खुलकर बोलने लगे हैं. गांव वालों का आरोप है कि खान सर और उनके परिवार की वजह से गांव के विकास कार्यों में बाधा आ रही है और वे अपने रसूख का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.