घरवालों को खेल की बात तक नहीं बताई, वुशु चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर लौटीं...मुजफ्फरपुर की दो बेटियां बनीं मिसाल
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर की स्लम बस्ती से निकलकर माहिरा कुमारी और संध्या कुमारी ने 16वीं राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर नई मिसाल कायम की है. आर्थिक तंगी के बावजूद दोनों बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी. जानिए उनकी संघर्ष, मेहनत और सफलता की प्रेरणादायक कहानी.
ADVERTISEMENT

वुशु चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली माहिरा और संध्या
'बड़ी मुश्किल से स्कूल जाने की इजाजत मिलती थी, ऐसे में खेल की बात घरवालों को बताने की हिम्मत नहीं हुई. जब गोल्ड मेडल जीतकर लौटी तो पूरे परिवार और मोहल्ले को पता चला, फिर सभी ने बधाई दी.' यह कहना है एक 11 साल की माहिरा कुमारी का, जिसने अभावों में रहकर भी कमाल कर दिखाया है. मुजफ्फरपुर की रहने वाली माहिरा कुमारी ने अपनी दोस्त संध्या कुमारी के साथ राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. माहिरा और संध्या की कहानी आज पूरे देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.