पटना: होटल में रात 12:48 बजे रूम नंबर 103 में घुसा अनजान शख्स… बेटी की चीख सुन पिता की खुली आंख फिर जो हुआ सुनकर कांप जाएगा दिल
Patna hotel case: बिहार की राजधानी पटना से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. बेगूसराय से अपनी बेटी को पॉलिटेक्निक की परीक्षा दिलाने आए एक लाचार पिता के सामने ही होटल के कमरे में आधी रात को एक सिरफिरा शराबी घुस गया. उसने पिता के बगल से सोई हुई बेटी का हाथ पकड़कर जबरन खींचना शुरू कर दिया.स
ADVERTISEMENT

Bihar News
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बेहद गंभीर और बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. ताजा मामला पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र का है. यहां अपनी मासूम बेटी को पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा दिलाने के लिए बेगूसराय जिले से आए एक मजबूर पिता के साथ ऐसी घिनौनी वारदात हुई जिसने हर किसी को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है. आरोप है कि रूपसपुर इलाके के होटल हिडन विला में ठहरे पिता-पुत्री के कमरे का दरवाजा आधी रात को अचानक खुला और शराब के नशे में पूरी तरह धुत एक युवक सीधे अंदर दाखिल हो गया. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि उस वक्त कमरे में लड़की के पिता भी मौजूद थे, लेकिन आरोपी के मन में पुलिस या कानून का रत्ती भर भी खौफ नहीं था.