सोना 85 हजार तक गिरेगा?... गोल्ड खरीदने से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की राय, वरना भारी पड़ सकती है ये गलती

Gold Rate Today: सोने में निवेश करने वालों के लिए वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की नई रिपोर्ट चौंकाने वाली है. एक तरफ भारतीय बाजार में सोने ने शानदार रिटर्न दिया है, तो दूसरी तरफ इतिहास बड़ी गिरावट का संकेत दे रहा है. क्या 2026 में सोना 85 हजार रुपये के करीब पहुंच सकता है? जानिए एक्सपर्ट्स का पूरा विश्लेषण.

ADVERTISEMENT

सोने को लेकर आई सबसे बड़ी चेतावनी
सोने को लेकर आई सबसे बड़ी चेतावनी
google news

Gold Price Today: सोने की कीमतों में बीते काफी वक्त से लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. इस साल जनवरी महीने में सोना अपने ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंचा था, लेकिन इसके बाद से इसमें बड़ी गिरावट देखी जा चुकी है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की हालिया रिपोर्ट ने सोने के निवेशकों को हैरत में डाल दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, मई महीने में जहां वैश्विक स्तर पर सोने के दाम गिरे हैं, वहीं भारतीय बाजारों में इसमें तेजी दर्ज की गई है. लेकिन दूसरी ओर, सोने का इतिहास एक डराने वाला इशारा कर रहा है, जिससे निवेशकों को सावधान रहने की जरूरत है.