सरोज पांडेय की एंट्री से कोरबा में महामुकाबला, महंत की प्रतिष्ठा दांव पर
ADVERTISEMENT
राजनीतिक गढ़ कोरबा लोकसभा सीट में कांग्रेस पार्टी की ज्योत्सना महंत और भाजपा का प्रतिनिधित्व करने वाली सरोज पांडे के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. सरोज पांडे की उम्मीदवारी की घोषणा ने राजनीतिक माहौल को तेज कर दिया है, जिससे कोरबा सीट पर पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा है.
छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीट कोरबा में पहली बार दो महिलाएं आमने-सामने हो रही है. राजनीतिक गढ़ कोरबा लोकसभा सीट में कांग्रेस पार्टी की ज्योत्सना महंत (Jyotsna Mahant) और भाजपा का प्रतिनिधित्व करने वाली सरोज पांडे (Saroj Pandey) के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. सरोज पांडे की उम्मीदवारी की घोषणा ने राजनीतिक माहौल को तेज कर दिया है, जिससे कोरबा सीट पर पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा है. वहीं कांग्रेस हाईकमान ने इस सीट पर ज्योत्सना महंत पर लगातार दूसरी बार भरोसा जताया है.