भोंडसी जेल में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की संजीव अरोड़ा से सीक्रेट मुलाकात... आखिर बंद कमरे में 20 मिनट तक क्या हुई बातचीत?

Arvind Kejriwal Bhondsi Jail Visit: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भारी सुरक्षा के बीच अचानक गुरुग्राम की भोंसी जेल पहुंचे. वहां उन्होंने ईडी की कस्टडी के बाद न्यायिक हिरासत में बंद पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा से बेहद गोपनीय मुलाकात की. इस 20 मिनट की सीक्रेट मीटिंग के बाद सियासी गलियारों में भयंकर हड़कंप मच गया है.

ADVERTISEMENT

भोंडसी जेल में केजरीवाल-भगवंत मान की सीक्रेट मुलाकात.
भोंडसी जेल में केजरीवाल-भगवंत मान की सीक्रेट मुलाकात.
google news

Arvind Kejriwal Bhondsi Jail Secret Meeting: शनिवार की दोपहर करीब 2:45 बजे गुरुग्राम की भोंडसी जेल के बाहर अचानक हलचल बढ़ गई. भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सायरन बजाती गाड़ियों का एक बड़ा काफिला जेल के मुख्य गेट की तरफ बढ़ता दिखाई दिया तो वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. गाड़ियां रुकी ओर उनके दरवाजे खुले तो उनमें से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उतरे. इस हाई-प्रोफाइल दौरे को इतना गोपनीय रखा गया था कि मीडिया के कैमरों को जेल परिसर से कोसों दूर रोक दिया गया. इतना ही नहीं, जेल के अंदर तैनात सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल फोन तक प्रशासन ने अपने पास जमा करवा लिए थे, ताकि अंदर की कोई भी तस्वीर या बात बाहर लीक न हो सके.