केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर देशवासियों को दे रही धीमा जहर- केजरीवाल

Arvind Kejriwal ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और तेल-गैस की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि रूस और ईरान भारत को सस्ता तेल-गैस देने को तैयार हैं, लेकिन केंद्र सरकार खरीदने को तैयार नहीं है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
अरविंद केजरीवाल.
google news

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10-15 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर देशवासियों को धीमा जहर दे रही है. 10-15 दिनों में पेट्रोल-डीजल 4-5 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है. देश भर में तेल-गैस के बढ़ते दामों और किल्लत की वजह से हाहाकार मचा है, लेकिन सरकार कुछ देशवासियों को कुछ बताने के लिए तैयार ही नहीं है. उन्होंने कहा कि रूस और ईरान, भारत को सत्ता तेल-गैस देने को तैयार हैं, लेकिन सरकार लेने को तैयार नहीं है. उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि ईरान और रूस से सस्ता भारत को तेल-गैस खरीदना चाहिए या नहीं, कमेंट या डायरेक्ट मैसेज करके मुझे बताएं.