Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा 8 मई को मौसम? IMD ने दिया ये अपडेट
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 8 मई को मौसम साफ रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है.IMD के अनुसार दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जानिए दिल्ली-NCR का पूरा मौसम अपडेट, तापमान का हाल और बढ़ती गर्मी को लेकर IMD की चेतावनी.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिलहाल शांत नजर आ रहा है, लेकिन गर्मी धीरे-धीरे अपना असर बढ़ाने लगी है. 8 मई को पूरे दिल्ली-एनसीआर में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. यानी आने वाले दिनों में लोगों को ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है. खासकर दोपहर के समय धूप तेज रहेगी और गर्म हवाओं का असर भी बढ़ सकता है.