Delhi Weather Alert: धूल भरी आंधी, गरज-चमक और बारिश...इस दिन बदलेगा दिल्ली-NCR मौसम, IMD ने जारी कि ये चेतावनी
Delhi Weather Today: दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जल्द थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने 25 मई को धूल भरी आंधी, गरज चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी और इसके बाद फिर तेज गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. यहां तपती गर्मी के बीच अब एक बार फिर से मौसम यू टर्न लेने वाला है. दिल्लीवासी जहां भीषण लू और चुभती गर्मी से परेशान हैं, वहीं इस बीच मौसम विभाग की ओर से एक राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली NCR में चिलचिलाती धूप के बीच सोमवार को अचानक धूल भरी आंधी और बारिश की दस्तक लोगों को चौंका सकती है. हालांकि, मौसम विभाग की माने माने तो ये राहत सिर्फ कुछ दिन तक ही रहेगी. इसके बार एक फिर फिर गर्म की तपिश देखने को मिल सकती है.