दिल्ली में राशन कार्ड बनवाने के लिए ये 4 दस्तावेज जरूरी… घर बैठे इस आसान तरीके से ऑनलाइन करें आवेदन

Delhi Ration Card Apply Online: दिल्ली सरकार ने 13 साल बाद नए राशन कार्ड बनाने का बड़ा फैसला लेकर लाखों परिवारों को राहत दी है. अब आय सीमा बढ़ाने की तैयारी के साथ ज्यादा लोग मुफ्त राशन योजना का लाभ उठा सकेंगे. पुराने सभी आवेदन रद्द कर दिए गए हैं और नए नियमों के तहत दोबारा ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में राशन कार्ड को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान
दिल्ली में राशन कार्ड को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान
google news

Delhi Ration Card Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है. पिछले 13 सालों से राशन कार्ड को लेकर जो लंबा इंतजार चल रहा था, उसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने आखिरकार खत्म कर दिया है. दिल्ली सरकार ने न सिर्फ नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है, बल्कि नियमों में भी ऐसा बड़ा बदलाव करने जा रही है जिससे लाखों नए परिवारों को मुफ्त राशन का सीधा लाभ मिल सकेगा.