कैब ड्राइवर ने चलती गाड़ी में महिला को... प्राइवेट पार्ट... गुरुग्राम में शॉकिंग इंसिडेंट आया सामने
Gurugram News: गुरुग्राम में ऑफिस जा रही एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ कैब के अंदर हुई शर्मनाक घटना ने महिलाओं की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. चलती गाड़ी में ड्राइवर अश्लील हरकत करने लगा, लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए लाइव वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया.
ADVERTISEMENT

कैब ड्राइवर ने चलती गाड़ी में की अश्लील हरकत
Gurugram Cab Driver Video Viral Case:साइबर सिटी गुरुग्राम से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है. यहां एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोज की तरह सुबह-सुबह अपने ऑफिस जाने के लिए एक कैब बुक करी. कैब आई वो उसमें बैठकर ऑफिस के लिए निकल गई. लेकिन सफर के दौरान चलती गाड़ी में ही कैब ड्राइवर एक ऐसी घिनौनी हरकत शुरू कर दी. महिला के अनुसार आरोपी पैंट से अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर अश्लील हरकत करने लगा. इसके बाद साहस दिखाते हुए महिला इंजीनियर ने जो किया उसने आरोपी ड्राइवर को सीधे सलाखों के पीछे पहुंच गया. अब इस घटना के सामने आने के बाद से एक बार फिर कैब में अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.