कुरुक्षेत्र अस्पताल में आखिर ऐसा क्या हुआ... रेनू भाटिया के बयान के बाद नर्सों ने ठप कर दिया काम, जानें क्या है पूरा मामला

कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में नाबालिग से कथित दुष्कर्म के मामले के बाद विवाद और गहरा गया है. जांच के लिए पहुंचीं महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के बयान के बाद नर्सिंग स्टाफ ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ कि अस्पताल में हंगामा मच गया.

ADVERTISEMENT

रेनू भाटिया के बयान से भड़कीं नर्सें
रेनू भाटिया के बयान से भड़कीं नर्सें
google news

Kurukshetra Nurse Protest: कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) सिविल अस्पताल में 15 वर्षीय लड़की से रेप के मामले बवाल हो गया है. यहां एक रिटायर्ड डॉक्टर की शर्मनाक करतूत के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक बड़े सियासी और प्रशासनिक संग्राम में बदल गया है. अस्पताल में घटी इस खौफनाक वारदात के बाद सोमवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया अस्पताल में पहुंची थी. उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ की. इस दौरान वे अस्पताल प्रशासन के ढीले रवैये औरस्टाफ नर्सें की कथित लापरवाही को देखकर भड़क उठीं. अब रेनू भाटिया के बर्ताव और भाषा को लेकर अस्पताल की स्टाफ नर्सें खुलकर मैदान में उतर आई हैं. इसे नर्सों ने अस्पताल में भारी हंगामा और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.