'जो पीड़िता के साथ हुआ...' नर्सों की हड़ताल के बीच हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने माफी मांगने पर तोड़ी चुप्पी

Kurukshetra Hospital Case: कुरुक्षेत्र LNJP अस्पताल रेप केस की जांच के बीच हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया अपने बयानों पर अडिग हैं. नर्सों की हड़ताल और माफी की मांग के बीच उन्होंने साफ कह दिया कि माफी उन्हें नहीं, बल्कि पीड़ित बच्ची से मांगी जानी चाहिए. उनके बयान से विवाद और गहरा गया.

ADVERTISEMENT

Renu Bhatia News
Renu Bhatia News
google news

Renu Bhatia News: कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) सिविल अस्पताल में हुए विवाद पर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने अपने बयानों के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है. मीडिया से बात करते हुए रेनू भाटिया कहा कि कहा कि कुरुक्षेत्र का मामला बहुत शर्मनाक और बहुत ही बुरा है. उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ जो सफेद पोश डॉक्टर ने किया इससे ज्यादा हैवानियत और इससे ज्यादा घटिया व्यवहार और कोई नहीं हो सकता. रेनू भाटिया ने कहा कि इस दौरान तीन नर्सेज की ड्यूटी थी. परंतु एक भी नर्स अंदर नहीं थी. इसके साथ ही उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए.