ऋषिकेश में कैथल के लड़कों की गाड़ी तोड़ी, कपड़े उतरवाकर पीटा; अब SP जया बलूनी ने दी सख्त चेतावनी
ऋषिकेश में हरियाणा (कैथल) के युवकों की बेरहमी से पिटाई मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना 20 मई की है, जब कार सवार युवकों की एक महिला से बहस हो रही थी. इस बीच जुटी भीड़ ने युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया और कपड़े तक उतरवा दिए.
ADVERTISEMENT

rishikesh
उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के कैथल निवासी युवकों के साथ हुई बेरहमी से मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. देहरादून पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान अशोक थापा और नरेश कश्यप के रूप में हुई है, जो ऋषिकेश के काले की ढाल इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.