Charchit Chehra: कौन हैं इतिहासकार रामचंद्र गुहा, जिन्होंने राहुल गांधी की काबिलियत पर सवाल उठाया तो छिड़ गई बहस?
Ramachandra Guha Biography: इतिहासकार रामचंद्र गुहा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. राहुल गांधी की राजनीतिक क्षमता और अनुभव पर सवाल उठाने वाले उनके बयान के बाद नई बहस छिड़ गई है. जानिए देहरादून से देश के सबसे चर्चित इतिहासकार बनने तक का उनका सफर, गांधी और क्रिकेट पर लिखी चर्चित किताबें, BCCI विवाद और राहुल गांधी पर टिप्पणी के बाद मचे राजनीतिक बवाल की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Ramachandra Guha
रामचंद्र गुहा जब भी अपनी कलम उठाते हैं या किसी इंटरव्यू में बोलते हैं, तो राजनीतिक तूफान आना तय होता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि वो लेफ्ट या राइट वाले किसी राजनीतिक खांचे में फिट नहीं बैठते. BJP-RSS की राजनीति की आलोचना की तो राइट विंग ने देशविरोधी टैग दिया. कांग्रेस या राहुल गांधी के लिए भी दयालु नहीं रहे. कुल मिलाकर ये कि जब जिसके बारे में लिखते हैं वो वर्ग नाराज हुआ. राजनीतिक रूप से अकेले द्वीप पर खड़े ऐसे इंटेलेक्चुअल हैं जो दोनों तरफ से निशाने पर रहते हैं. रामचंद्र गुहा को भी सुनना पड़ता है. उन्हें आर्मचेयर क्रिटिक कहा जाता है जो बेंगलुरु के आलीशान घर में फिल्टर कॉफी पीते हुए दिल्ली की राजनीति पर ज्ञान दिया करते हैं.