ममता को मिलने वाला है एक और तगड़ा झटका? आखिर किसके साथ खड़े है यूसुफ पठान...जानिए पूरी कहानी

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक और बड़े उलटफेर की चर्चा तेज हो गई है. टीएमसी सांसद यूसुफ पठान को लेकर सियासी अटकलें बढ़ गई हैं. काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया है कि यूसुफ पठान बागी सांसदों के साथ हैं, जबकि महुआ मोइत्रा ने उन पर तीखा हमला बोला है. जानिए आखिर बहरामपुर सांसद यूसुफ पठान किसके साथ खड़े हैं और क्या ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगने वाला है?

ADVERTISEMENT

West Bengal Politics
युसूफ पठान को लेकर TMC में मची हुई है जोरदार उथल-पुथल
google news

पश्चिम बंगाल में जब से टीएमसी की विदाई और सत्ता परिवर्तन हुआ है, तब से ही वहां कि सियासी गलियारों में भूचाल आया हुआ है. पहले विधायकों का बागी होना और फिर अब सांसदों ने ममता बनर्जी के अभेद्य किले की दीवारों पर ऐसा चोट किया है, जिससे TMC और ममता बनर्जी दोनों ही पूरी तरह हिल गए है. कलकत्ता से लेकर दिल्ली तक बस एक ही बात की चर्चा है कि कौन-कौन ममता बनर्जी को झटका देने वाला है.