ट्विशा शर्मा की अंतिम विदाई में मौजूद हर किसी की आंखे हुई नम, दुल्हन की तरह सजी बेटी को देखकर चीख-चीखकर रोने लगी मां

भोपाल में ट्विशा शर्मा के शव का दिल्ली एम्स की टीम द्वारा 4 घंटे तक दोबारा पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद परिजनों ने भारी मन से भोपाल में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया.

ADVERTISEMENT

ट्विशा शर्मा
ट्विशा शर्मा
google news

भोपाल के चर्चित मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में रविवार का दिन बेहद भावुक और आखिरी पड़ाव साबित हुआ. दिल्ली एम्स (AIIMS) की टीम द्वारा करीब 4 घंटे तक किए गए दोबारा पोस्टमार्टम (री-पोस्टमार्टम) के बाद आखिरकार ट्विशा के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. मौत के 12 दिन बाद, रविवार शाम को भोपाल के भदभदा श्मशान घाट पर पूरी कानूनी प्रक्रिया और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ ट्विशा का अंतिम संस्कार कर दिया गया.