बीजेपी के एक दांव से मध्य प्रदेश का सियासी पारा हाई, क्या तीसरी सीट पर फंस गए बीजेपी-कांग्रेस दोनों?
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए बीजेपी ने आखिरी वक्त पर महेश केवट को उतारकर मुकाबला बेहद रोमांचक बना दिया है. कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के लिए सुरक्षित मानी जा रही इस सीट पर अब क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस में 'बाड़ेबंदी' की सुगबुगाहट तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

महेश केवट vs मीनाक्षी नटराजन
मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर 'राज्यसभा का रण' दिलचस्प मोड़ पर आ गया है. नामांकन के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारकर सूबे का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. यह सीट, जिसे कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के लिए सुरक्षित माना जा रहा था, अब बीजेपी के महेश केवट की एंट्री के बाद 'हाई-वोल्टेज ड्रामा' का केंद्र बन गई है. बीजेपी के इस मास्टरस्ट्रोक ने न केवल कांग्रेस की रणनीति को चुनौती दी है, बल्कि खुद सत्ता पक्ष के लिए भी परीक्षा की घड़ी पैदा कर दी है.