MP में राज्यसभा चुनाव से पहले Congress ने शुरू की विधायकों की बाड़ाबंदी, इस राज्य के रिसॉर्ट में शिफ्ट करने की तैयारी
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग और खरीद-फरोख्त के डर से अपने सभी 62 विधायकों की 'बाड़ाबंदी' शुरू कर दी है. इसके तहत पार्टी अपने विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक के एक रिसॉर्ट में शिफ्ट कर रही है.
ADVERTISEMENT

MP में बवाल
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) को लेकर सियासी गहमागहमी चरम पर पहुंच गई है. बीजेपी की ओर से तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारने के बाद से मुकाबला बेहद रोचक हो गया है. इस बीच, कांग्रेस को अपने खेमे में क्रॉस वोटिंग (Cross Voting) का डर सताने लगा है. यही वजह है कि कांग्रेस ने अपने सभी 62 विधायकों की 'बाड़ाबंदी' शुरू कर दी है और उन्हें मध्य प्रदेश से बाहर कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक भेजने की तैयारी कर ली है.