25 मई को MP में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड? ग्वालियर और दतिया वाले हो जाएं सावधान, IMD ने दी ये बड़ी चेतावनी

MP Weather Update 25 May 2026: 25 मई 2026 को पूरे मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) का प्रकोप रहेगा, जहां रीवा, खजुराहो और सागर समेत पूर्वी जिलों में पारा 47°C के पार जा सकता है.

ADVERTISEMENT

MP Weather Today
MP Weather Today
google news

MP Weather Update 25 May: मौसम विभाग (IMD) ने 25 मई 2026 के लिए मध्य प्रदेश का मौसम बुलेटिन जारी कर दिया है. अगर सीधे शब्दों में कहें तो सोमवार को पूरे प्रदेश को भीषण गर्मी और भयंकर लू का सामना करना पड़ेगा. सूरज के तेवर बेहद तीखे रहेंगे, इसलिए दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच बिना वजह बाहर निकलने से बचें.