Twisha Sharma Case: तीन नोटिस के बाद भी पूछताछ के लिए नहीं पहुंची ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह, जांच में सहयोग न करने लगें आरोप
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस ने पूर्व जज और सास गिरीबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पुलिस का आरोप है कि पूर्व जज जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं और लगातार नोटिस के बावजूद पूछताछ से बच रही हैं.
ADVERTISEMENT

ट्विशा मामले में जांच में सहयोग नहीं कर रही सास
Bhopal Twisha Sharma Case Update: ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. मामले की जांच कर रही भोपाल पुलिस की टीम कटारा हिल्स स्थित गिरीबाला सिंह के आवास पर पहुंची और वहां मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का नोटिस चस्पा कर दिया. इस कार्रवाई के दौरान इलाके में कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बना रहा. पुलिस का आरोप है कि पूर्व जज जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं और लगातार पूछताछ से बच रही हैं.