पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को डिपोर्ट करने के लिए बनेंगे होल्डिंग सेंटर
पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों को डिपोर्ट करने के लिए विशेष 'होल्डिंग सेंटर' बनाने के कड़े निर्देश जारी किए हैं.
ADVERTISEMENT

बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान घुसपैठियों की विदाई का वादा किया था. (Photo- ITGD)
पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ राज्य सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. राज्य की शुभेंदु सरकार ने साफ कर दिया है कि सीमा लांघकर अवैध तरीके से सूबे में दाखिल हुए बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार ने इन अवैध प्रवासियों को वापस उनके देश (डिपोर्ट) भेजने के लिए विशेष 'होल्डिंग सेंटर' बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं.