ममता बनर्जी को तगड़ा झटका! TMC सांसद काकोली घोष ने सभी सांगठनिक पदों से दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में अंदरूनी कलह तेज हो गई है. बारासात से लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने नाराजगी के चलते पार्टी संगठन के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, उन्होंने पार्टी की सदस्यता नहीं छोड़ी है और वह सांसद बनी रहेंगी.
ADVERTISEMENT

Kakoli Ghosh Dastidar
पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर का असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है. अब पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बारासात से TMC पार्टी की लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने संगठन में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. पिछले कुछ समय से उनके और पार्टी नेतृत्व के बीच मतभेद की खबरें आ रही थीं, जिस पर अब इस इस्तीफे ने मुहर लगा दी है.