व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, अंदर मौजूद थे डोनाल्ड ट्रंप, जानें कौन था हमलावर नसीरे बेस्ट?

अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में हमलावर मारा गया, जिसकी पहचान 21 वर्षीय नसीरे बेस्ट के रूप में हुई है. घटना के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में ही थे और पूरी तरह सुरक्षित हैं.

ADVERTISEMENT

White House firing
White House firing
google news

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में शनिवार शाम अचानक हड़कंप मच गया, व्हाइट हाउस के बिल्कुल नजदीक अंधाधुंध गोलियां चलने लगीं. शाम करीब 6 बजे 17th स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू के पास तैनात सुरक्षा एजेंसियों को पहले लगा कि यह कोई आपसी विवाद है, लेकिन देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई.