CM भजनलाल के VIP मूवमेंट के लिए रोका था ट्रैफिक, पीछे से बेकाबू बस ने 8 कारों को रौंदा, VIDEO

जयपुर के हरमाड़ा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले के लिए रोके गए ट्रैफिक के दौरान एक भीषण हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार बेकाबू प्राइवेट स्लीपर बस ने कतार में खड़ी 8 कारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जबकि सीएम का काफिला कुछ मिनट पहले ही वहां से सुरक्षित गुजरा था.

ADVERTISEMENT

JAIPUR
JAIPUR
google news

राजस्थान की राजधानी जयपुर के हरमाड़ा इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले को सुरक्षित निकालने के लिए रोके गए ट्रैफिक के दौरान एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने कतार में खड़ी आठ गाड़ियों को बुरी तरह रौंद दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि कई कारें आपस में पिचक गईं और एक गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है. गनीमत यह रही कि मुख्यमंत्री का काफिला दुर्घटना से महज कुछ मिनट पहले ही घटना स्थल से रवाना हो चुका था.