'पायलट बागी थे...' अशोक गहलोत के इस जुबानी हमले पर आखिर क्यों खामोश हैं सचिन? अंदर की कहानी आई सामने

Gehlot vs Pilot :  अशोक गहलोत ने एक बार फिर 2022 के कांग्रेस संकट का जिक्र कर सचिन पायलट पर निशाना साधा, लेकिन इस बार भी पायलट ने कोई जवाब नहीं दिया. आखिर उनकी यह चुप्पी मजबूरी है या सोची-समझी राजनीतिक रणनीति? जानिए राजस्थान की सियासत के इस नए समीकरण की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Gehlot vs Pilot controversy
Gehlot vs Pilot controversy
google news

Gehlot vs Pilot controversy: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर पुराने जख्म हरे हो गए हैं और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा सचिन पायलट के रिश्तों को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है. दरअसल, हाल ही में अशोक गहलोत ने सितंबर 2022 के उस बहुचर्चित और विवादित राजनीतिक घटनाक्रम का खुलकर जिक्र किया, जिसने पूरी कांग्रेस आलाकमान को हिलाकर रख दिया था. गहलोत ने बिना लाग-लपेट के सचिन पायलट पर सीधा निशाना साधा, लेकिन इस बार भी पायलट की ओर से कोई तीखा जवाब नहीं आया. आखिर पायलट की इस रहस्यमयी खामोशी के पीछे की असली वजह क्या है? आइए आपको बताते हैं.