भिवाड़ी: मामा के घर आई लड़की से हुआ था प्यार, अफेयर का पता लगते ही घरवालों ने 10 लोगों के साथ मिलकर ली स्टेट लेवल खिलाड़ी की जान!
राजस्थान के अलवर का 21 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी मोनू दायमा, फरीदाबाद की एक नाबालिग लड़की से प्रेम करता था. आरोप है कि लड़की के परिजनों ने उसका अपहरण कर तीन दिन तक बंधक बनाए रखा और बेरहमी से पीटा. पुलिस को वह गंभीर हालत में मिला और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

Bhiwadi
राजस्थान के अलवर (भिवाड़ी) जिले से एक बेहद हैरान करने वाला और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक 21 वर्षीय होनहार खिलाड़ी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान भिवाड़ी के सैदपुर गांव निवासी मोनू दायमा के रूप में हुई है, जो बैडमिंटन का स्टेट लेवल खिलाड़ी था. आरोप है कि एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने मोनू का अपहरण किया और उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर लगातार बेरहमी से पीटा, जिससे इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई.