'झाड़ू-पोछा किया, खाना बनाया पर...' सालों बाद आलोक मौर्या ने पति ADM ज्योति मौर्या के साथ रिश्तों पर कई राज खोले !

सफाई कर्मी से लेकर पत्नी को एसडीएम बनाने और फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले आलोक मौर्य ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी. बताया- कोर्ट में क्या चल रहा है और आगे का क्या है प्लान है?

ADVERTISEMENT

NewsTak
आलोक मौर्या से यूपी तक ने खास बातचीत की.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

आलोक मौर्या ने कहा- विवाद अपनी जगह है, लेकिन ज्योति मौर्य के साथ बिताए पल अपनी जगह.

point

प्रयागराज के जनपद न्यायालय में चल रही 'मीडिएशन' की प्रक्रिया.

point

पिछले 28 दिनों में आलोक मौर्या के चैनल को 80 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं.

point

आलोक मौर्या ने UP तक से खास बातचीत में भविष्य की योजनाएं भी बताई.

साल 2023 में देश की सबसे चर्चित खबरों में से एक 'आलोक मौर्य और एसडीएम ज्योति मौर्य विवाद' के मुख्य किरदार आलोक मौर्य एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लंबे समय की खामोशी और सोशल मीडिया से दूरी बनाने के बाद आलोक मौर्य ने कैमरे पर आकर अपने दिल के सारे राज खोल दिए हैं. 'यूपी तक' को दिए एक बेहद विस्तृत इंटरव्यू में आलोक ने अपने अतीत के संघर्ष, वर्तमान की कानूनी स्थिति और भविष्य की राजनीतिक व सामाजिक योजनाओं पर खुलकर बात की है.