कानपुर: 'डबल इंजन एक-दूसरे पर बंदूक ताने...', कमिश्नर ऑफिस पहुंचे ITBP जवानों को लेकर अखिलेश यादव ने दे दिया बड़ा बयान

कानपुर में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण एक आईटीबीपी जवान की मां का हाथ काटना पड़ा, जिसके बाद जवान को इंसाफ दिलाने के लिए सुरक्षा बल के हथियारबंद साथी पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंच गए. इस घटना के वीडियो वायरल होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार के आपसी टकराव पर तीखा सियासी तंज कसा है.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव ने क्या कह डाला
अखिलेश यादव ने क्या कह डाला
google news

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक आईटीबीपी (ITBP) जवान की मां को इंसाफ दिलाने के लिए देश की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बल के जवानों को खुद मैदान में उतरना पड़ गया. कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बड़ी संख्या में आईटीबीपी के हथियारबंद जवान वहां पहुंच गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जहां एक तरफ यूपी की कानून व्यवस्था और सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस मुद्दे पर सूबे की सियासत भी गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार पर तीखा हमला बोला है.