UP Election 2027: मायावती ने फूंका चुनावी शंखनाद, नेताओं के साथ मिलकर बनाया जीत का ये खास प्लान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में बड़ी समीक्षा बैठक कर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और उम्मीदवारों के चयन में सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

मायावती
मायावती
google news

उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है. सूबे की सत्ता में दमदार वापसी के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपनी रणनीतियों को धार देना शुरू कर दिया है. इसी सिलसिले में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ स्थित पार्टी दफ्तर में एक बेहद अहम और बड़ी बैठक बुलाई. इस बैठक का मुख्य एजेंडा पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी चुनाव के रोडमैप पर चर्चा करना था.