कौन हैं सूरज पासी, जो कासमंडी किला विवाद से लाइमलाइट आए, जानिए क्या है ये पूरा मामला?

लखनऊ के मलीहाबाद में कासमंडी किले को लेकर पासी समाज और मुस्लिम पक्ष में विवाद गहरा गया है. इस बीच 'लाखन आर्मी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी ने बकरीद पर सीधे प्रशासन को चुनौती दे डाली है. जानिए 17 साल की उम्र में पिता को खोने वाले इस युवा ने कैसे खड़ा किया 80 जिलों का साम्राज्य.

ADVERTISEMENT

कौन हैं सूरज पासी?
कौन हैं सूरज पासी?
google news

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का मलीहाबाद इलाका इस समय एक बड़े सांप्रदायिक और सामाजिक विवाद का केंद्र बन गया है. कासमंडी किले पर मालिकाना हक को लेकर पासी समाज और मुस्लिम पक्ष आमने-सामने हैं. इस पूरे विवाद के बीच सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है-सूरज पासी. खुद को नई पीढ़ी की सामाजिक चेतना का चेहरा बताने वाले सूरज पासी इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं और उनके एक बयान ने यूपी प्रशासन की नींद उड़ा दी है. दरअसल, 'लाखन आर्मी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर शासन-प्रशासन को खुली चेतावनी दी है.