चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया का पीएम मोदी से खास रिश्ता, पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

अशोक शर्मा

17 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 17 2023 8:12 AM)

BJP leader Narayan panchariya: बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति और संकल्प पत्र समिति की घोषणा हो गई है. चुनाव प्रबंधन समिति की कमान नारायण लाल पंचारिया को दी गई है. बीजेपी के तमाम दिग्गज नेताओं को लेकर लग रहे कयास के बीच इस नाम ने हर किसी को चौंका दिया है. जोधपुर जिले के फलोदी […]

NewsTak
Google CTA

BJP leader Narayan panchariya: बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति और संकल्प पत्र समिति की घोषणा हो गई है. चुनाव प्रबंधन समिति की कमान नारायण लाल पंचारिया को दी गई है. बीजेपी के तमाम दिग्गज नेताओं को लेकर लग रहे कयास के बीच इस नाम ने हर किसी को चौंका दिया है. जोधपुर जिले के फलोदी में 10 अगस्त 1954 को जन्में पंचारिया को वर्तमान में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है. अब प्रबंधन समिति का जिम्मा मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बढ़ती नजदीकियों को एक बड़ी वजह बताई जा रही है.

Read more!

दरअसल, साल 1992 से 2006 तक जोधपुर शहर के संगठन महामंत्री के पद पर काम किया. इस दौरान मोदी राष्ट्रीय संगठन मंत्री थे और पंचारिया से उनके खास रिश्ते रहे. जिसके बाद पंचारिया 2006 से 2010 तक भाजपा जोधपुर शहर के जिला अध्यक्ष रहे.

तस्वीरः अशोक शर्मा

वहीं, साल 2010 से 2014 तक राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य के पद पर काबिज रहे. पंचारिया 2014 से 2020 तक राजस्थान से राज्यसभा सांसद के तौर पर अपना कार्यकाल निर्वाह किया. प्रदेश महामंत्री, मुख्य सचेतक और अनुशासन समिति के चेयरमैन के पद पर रहे पंचारिया का एक सामान्य परिवार है. नारायण पंचारिया खुद पैसे से वकील है. बचपन से ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक से लगातार जुड़े हुए हैं और संघ के तृतीय वर्ष शिक्षित है. उनकी पत्नी सुमित्रा पंचारिया व्याख्याता के पद से सेवानिवृत्ति है. पिछले कई समय से लगातार पंचारिया भारतीय जनता पार्टी में संगठन के कार्य कर रहे हैं.