Nagaur: शादीशुदा महिला से इश्क, बुरे फंसे गए मियां मजनूं!

Nagaur: Falling in love with a married woman, Mian Majnu got trapped badly!

राजस्थान तक

08 Apr 2023 (अपडेटेड: 14 Jul 2023, 06:50 AM)

follow google news

Read more!

नागौर जिले के गच्छीपुरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, बताया जा है, इस वीडिो में एक शख्स को कुछ लोग पीट रहे हैं, महिलाएं भी हाथ साफ कर रही हैं। बताया जा रहा है गच्छीपुरा की रहने वाली एक शादीशुदा महिला के घरवाले कुछ दिन पहले उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हैं, पुलिस जब युवती को दस्तयाब करती है तब उसका बयान भी दर्ज किया जाता है, जिसमें महिला कहती है कि वो अपने पति के साथ नहीं बल्कि प्रेमी के साथ रहना चाहती है, बयान दर्ज कर पुलिस उस युवती को प्रेमी के साथ भेज देती है, महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने लगती है। एक दिन महिला के ससुराल वाले अचानक महिला और उसके प्रेमी के पास पहुंच जाते हैं, पहले तो कमरा बंद कर महिला को पीटा जाता है, इसके बाद उसके प्रेमी को भी जमीन पर गिरा-गिराकर उसकी पिटाई की जाती है। महिला की सास के साथ आई महिलाओं महिला के प्रेमी पर जमकर हाथ साफ करती हैं, इस घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया, और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। मियां मजनूं की कुटाई वाला ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अब महिला के ससुराल वालों ने पिटाई के बाद उसके प्रेमी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मामला भी दर्ज करवा दिया है।

Nagaur: Falling in love with a married woman, Mian Majnu got trapped badly!

    follow google newsfollow whatsapp