लाइव

Rahul Yatra Live: हिमंत बिस्वा शर्मा का पलटवार, बताया राहुल गांधी को कब गिरफ्तार करेंगे

अभिषेक

ADVERTISEMENT

newstak
social share
google news

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 09:22 PM • 24 Jan 2024

    newstak

    newstak
  • 06:42 PM • 24 Jan 2024

    आपके पान की सुपारी से भी पैसे बनाते हैं असम के CM: राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने असम के CM हिमंत बिस्वा शर्मा पर बोला बड़ा हमला, कहा- 'देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम का है. आप का मुख्यमंत्री आपसे हर चीज में पैसे लेता है. चाहे वह- कोयला हो, चाय बगान हो, अखबार हो, टीवी हो, सड़क हो, पुल हो या पान के अंदर की सुपारी हो. और अगर आपको काजीरंगा का जंगल घूमना है, तो उसके लिए भी आपको उनके ही रिसोर्ट में रुकना होगा.'
  • ADVERTISEMENT

  • 06:42 PM • 24 Jan 2024

    लोकसभा चुनाव बाद राहुल गांधी को किया जाएगा गिरफ्तार: हिमंत बिस्वा शर्मा

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने दावा किया है कि राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने शिवसागर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है, SIT जांच करेगी और लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.
  • 05:56 PM • 24 Jan 2024

    हिंसा को हिंसा से नहीं काटा जा सकता है, हिंसा को सिर्फ मोहब्बत से काटा जा सकता है

    राहुल ने कहा असम के मुख्यमंत्री और BJP ने प्रदेश में जो हिंसा फैला रखी है उसे हम श्री शंकरदेव जी के रास्ते पर चलकर मोहब्बत से मिटाएंगे. देखिए वीडियो
  • 01:53 PM • 24 Jan 2024

    ममता के अकेले चुनाव लड़ने के बयान पर आया कांग्रेस का रिएक्शन

    जयराम रमेश ने ममता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ममता के बिना INDIA गठबंधन की कल्पना नहीं की जा सकती, इसका रास्ता निकालेंगे. उन्होंने कहा, 'ममता बनर्जी का पूरा बयान है कि हम भाजपा को हराना चाहते हैं. ये एक लंबा सफर है. रास्ते में कभी-कभी स्पीड ब्रेकर आ जाते हैं. देखिए वीडियो
  • 01:04 PM • 24 Jan 2024

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा असम में राहुल गांधी की सुरक्षा खतरे में

    असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी की प्रेस ब्रीफिंग
  • ADVERTISEMENT

  • 11:20 AM • 24 Jan 2024

    राहुल गांधी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    राहुल गांधी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर सादर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने केंद्र सरकार के जननायक को भारत रत्न दिए जाने के फैसले का स्वागत किया.
  • 09:50 AM • 24 Jan 2024

    जितने केस लगाने हो लगा दें मैं नहीं डरता: राहुल

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के राहुल पर केस दर्ज करने के बाद, प्रदेश के बारपेटा में यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा, पता नहीं कहां से उसके(हिमंत बिस्वा सरमा) के दिमाग में आ गया कि, वो मुझे डरा सकता है. जितने केस लगाने हो लगा दीजिए, मैं नहीं डरता. 25 केस लगाए हैं, 25 और लगा दीजिए. देखिए वीडियो
  • 09:36 AM • 24 Jan 2024

    जब गाड़ी की छत पर चढ़ गए राहुल

    कांग्रेसने ट्वीट करते हुए लिखा, नई ऊर्जा और बुलंद हौसले के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ रही है. यह जनसमर्थन ही हमारी ताकत है, जो हमें हर अन्याय से लड़ने की शक्ति दे रहा है. देखिए वीडियो
  • 09:31 AM • 24 Jan 2024

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24 जनवरी के कार्यक्रम

    24 जनवरी 2024 को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज का कार्यक्रम
follow on google news
follow on whatsapp

ADVERTISEMENT