मध्यप्रदेश में 10 हजार सरकारी डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, जानें क्या है कारण

mp news: मध्यप्रदेश में डॉक्टर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. यह हड़ताल बुधवार से शुरू की गई है. हड़ताल को देखते हुए भोपाल, ग्वालियर, इंदौर कलेक्टरों ने अस्पतालों के दौरे किए और मेडिकल कॉलेज के डीन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात कर इमरजेंसी ड्यूटी लगाने की व्यवस्था […]

ADVERTISEMENT

mp news doctors strike Mp Doctors mp government
mp news doctors strike Mp Doctors mp government
Google CTA

mp news: मध्यप्रदेश में डॉक्टर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. यह हड़ताल बुधवार से शुरू की गई है. हड़ताल को देखते हुए भोपाल, ग्वालियर, इंदौर कलेक्टरों ने अस्पतालों के दौरे किए और मेडिकल कॉलेज के डीन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात कर इमरजेंसी ड्यूटी लगाने की व्यवस्था की. बताया जा रहा है कि पूरे मध्यप्रदेश में तकरीबन 10 हजार डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं.

चिकित्सक महासंघ कई मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से सरकार से बात कर रहा था. कुछ दिन पहले भी हड़ताल को सरकार के आश्वासन के बाद वापस ले लिया गया था लेकिन लगातार अनदेखी से नाराज डॉक्टर बुधवार को हड़ताल पर चले गए. डॉक्टरों की मांग है कि प्रदेश के चिकित्सकों हेतु DACP योजना का प्रावधान करना किया जाए.

इसी तरह प्रशासनिक अधिकारियों का हस्तक्षेप दूर हो, संविदा चिकित्सकों (MBBS) की MPPSC के माध्यम से की जाने वाली नियुक्ति / चयन प्रक्रिया में प्रतिशत परिधि को समाप्त कर संशोधन करना, जूनियर डॉक्टरों के ग्रामीण सेवा बॉन्ड राशि को कम करना, बंधपत्र चिकित्सकों का वेतन बढ़ाना और स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं ईएसआई की वर्षों से लंबित विभागीय विसंगतियां दूर करने जैसी मांगें शामिल हैं.

mp newsdoctors strike
Indore Doctor
इंदौर में हड़ताली डॉक्टर प्रदर्शन करते हुए. फोटो: धर्मेंद्र कुमार शर्मा

 

भोपाल में कलेक्टर ने बुलाए प्राइवेट हॉस्पीटल से डॉक्टर
डॉक्टर्स की प्रदेश व्यापी हड़ताल को देखते हुए कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह भोपाल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बहाल करने में जुट गए हैं. डॉक्टर की हड़ताल को देखते हुए कलेक्टर भोपाल ने प्राइवेट अस्पतालों से डेढ़ सौ डॉक्टरों को हमीदिया अस्पताल बुलवाया है, जो अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभी हमीदिया हॉस्पिटल में 672 मरीज एडमिट हैं. इनको ध्यान में रखते हुए चिरायु और एलएन में 1500 बेड आरक्षित करवा दिए गए हैं. कलेक्टर का कहना है कि सभी ओपीडी चल रही हैं. सारे वार्डों में इलाज चल रहा है. किसी भी मरीज को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है.

ग्वालियर में 600 डॉक्टर हड़ताल पर
ग्वालियर में 600 डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. यहां के सबसे बड़े हॉस्पीटल जेएएच में ज्यादातर विभाग अब आयुष डॉक्टरों के हवाले किए गए हैं. यहां पर भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और जूनियर डॉक्टर्स भी हड़ताली डाक्टरों के समर्थन में आ गए हैं. यहां भी प्रशासनिक अधिकारी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात का जायजा ले रहे हैं.

इनपुट: भोपाल से इजहार हसन खान और ग्वालियर से सर्वेश पुरोहित की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें– मध्य प्रदेश: 3 मई से 10 हज़ार डॉक्टर करेंगे कामबंद हड़ताल, बिगड़ सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं!