शादी के बाद घर से एक साथ उठी 5 महिलाओं की अर्थियां, नम हो गई आंखें; जानें कब हुआ था हादसा

Bhind Cylinder Blast: भिंड में शादी की खबर के बीच अर्थियां उठने का मंजर देखकर हर किसी की आंख नम हो गई. 20 फरवरी को सिलेंडर फटने से घायल हुए लोगों में से पांच महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई. सिलेंडर की चपेट में आने से एक दर्जन लोग घायल हो गए थे. […]

ADVERTISEMENT

bhind, cylinder blast, bhind news, crime news, Accident, Death
bhind, cylinder blast, bhind news, crime news, Accident, Death
Google CTA

Bhind Cylinder Blast: भिंड में शादी की खबर के बीच अर्थियां उठने का मंजर देखकर हर किसी की आंख नम हो गई. 20 फरवरी को सिलेंडर फटने से घायल हुए लोगों में से पांच महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई. सिलेंडर की चपेट में आने से एक दर्जन लोग घायल हो गए थे. इनमें से 5 लोगों ने दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. एक ही परिवार की पांच महिलाओं की मौत ने पूरे गांव वालों को झकझोर कर रख दिया है.

ये हादसा 20 फरवरी को हुआ था. कचनाव कला गांव में अमर सिंह यादव के बेटे रिंकू यादव की 22 फरवरी को शादी थी. शादी से दो दिन पहले 20 फरवरी को घर में शादी की रस्में हो रही थीं. इस दौरान घर में भोजन भी बन रहा था और गांव के लोग भी इकट्ठा हुए थे. घर में हंसी खुशी का माहौल था और शादी की तैयारियां हो रही थीं, तभी अचानक घर के अंदर मौजूद एक छोटा गैस सिलेंडर फट गया. इस हादसे में मौजूद परिवार की महिलाओं समेत 12 लोग बुरी तरह झुलस गए. घायलों को इलाज के लिए फौरन अस्पताल ले जाया गया.

ये भी पढ़ें: दिल दहला देने वाली वारदात! लिव इन पार्टनर ने फावड़े से की युवती की हत्या, झगड़े के बीच ले ली जान

इलाज के लिए दिल्ली किया था रेफर
हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने की वजह से 8 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया. नाजुक हालत होने पर ग्वालियर से 5 महिलाओं को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया. उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान पांचों की मौत हो गई. मरने वाली महिलाओं में दूल्हे की मां, चाची, भाभी और दो बहने हैं.

एकसाथ उठी पांच अर्थियां
बुधवार की सुबह पांचों मृतक महिलाओं के शव दिल्ली से कचनाव कला गांव लाए गए और यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया. मरने वालों में दूल्हे रिंकू यादव की मां जलदेवी, रिंकू की भाभी नीरू, रिंकू की चाची पिंकी और रिंकू की दो शादीशुदा बहने अनीता और सुनीता शामिल हैं. 22 फरवरी को इस घर में शादी होकर नई दुल्हन आई थी और 1 मार्च को इस घर से 5 महिलाओं की अर्थी उठी. इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.