अजमेर: दरगाह में विवाद का वीडियो वायरल, कुल की रस्म के दौरान नारे लगाने पर हुआ विवाद!
Ajmer News: अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का 811वां उर्स चल रहा है. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जन्नती दरवाजे के सामने नारे लगाते और विवाद करते लोग नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो रविवार तड़के 3 बजे के आसपास का है. जानकारी […]
ADVERTISEMENT

Ajmer News: अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का 811वां उर्स चल रहा है. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जन्नती दरवाजे के सामने नारे लगाते और विवाद करते लोग नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो रविवार तड़के 3 बजे के आसपास का है.
जानकारी के मुताबिक कुल की रस्म के दौरान जन्नती दरवाजे के सामने स्थित मस्जिद शाहजहनी में खादिम और जायरीन आपस में भिड़ गए. जायरीन पर आरोप है कि वे ऐसे नारे लगाने लगे जिसका खदिमों ने विरोध किया. इसी नारे और विरोध के बीच माहौल तनावपूर्ण हुआ और हाथापाई हो गई. हालांकि वहां मौजूद पुलिस ने जल्द ही मामले पर काबू पा लिया.
यह भी पढ़ें: ख्वाजा चिश्ती की दरगाह पर मनाया गया बंसतोत्सव, जानिए इसके शुरू होने की रोचक कहानी
बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर में भी जायरीन एक बार फिर शाहजहनी मस्जिद पर जुटे और नारेबाजी करने लगे. खादिमों की संस्था अंजुमन के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने नारेबाजी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने जिला प्रशासन को मौखिक रूप से शिकायत दी है, लेकिन अभी तक लिखित में कोई शिकायत प्रशासन को नहीं दी गई है. पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन भी अभी मौन है.
यह भी पढ़ें: ख्वाजा के दर बांग्लादेशी जायरीन ने पेश की चादर, 400 अकीदतमंदों का जत्था आया
